मूल मंत्र मतदान!

जय जवान जय किसान!
यहां जनता ही भगवान्!!
जनता ही भाग्य विधाता!
जनता ही कुर्सी दाता!!
वोट से फूंके प्राण!
मूल मंत्र मतदान!!
रुप रंग का भेद नहीं!
नर नारी सभी समान!!
ऊंच नीच का भेद नहीं!
सबका मूल्य समान!!
नाचें गाऐं खुशी मनाऐं!
लोकतंत्र का परव मनाऐं!!
सभी करें मतदान!!
अपना प्यारा है संविधान!!
यह भारत देश महान!
यह भारत देश महान!!

हमारी सेना के जवान Minus Zero Temperatures में भी साइचन की बरफ से लदी पहाडियों में और पोखरण रेगिस्तान की तपती लू में सदा सजग रह कर अपनी डयूटी निभा रहे हैं 🙏 इसी प्रकार हमें अपने वोट डाल कर देश के लिए अपने फर्ज को ज़रूर निभाना चाहिए